फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में कुरावली रोड पर शीतला मंदिर के पास डंपर की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना बिछवां के गांव राजपुर निवासी पूनम (23) सोमवार की सुबह पति गोविंद तथा ननद गुड़िया के साथ बाइक से गांव से मैनपुरी जा रही थी। बाइक सवार जब कुरावली रोड पर शीतला मंदिर के पास पहुंचे। सड़क पार करते समय एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। गोविंद तथा गुड़िया को चोंटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोविंद ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले गांव आए थे। उनकी शादी आठ महीने पहले ही हुई थी। हादसे की सूचना पूनम के मायके वालों को भी दे दी गई है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक भाग गया है। हादसे के संबंध में समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें