फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दूध के टैंकर में फंसी बाइक, महिला की दर्दनाक मौत, दो घायल

Sun, 10 Jul 2022 08:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

न्यू दक्षिणी बाईपास पर डावली के समीप दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक से बेटे और बहन के साथ जा रही महिला को दूध के टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत  हो गई, जबकि  बेटा और  बहन घायल हैं, जिन्हें  उपचार के  लिए अस्पताल में भर्ती  कराया गया है।  
 
विज्ञापन
कैंटर के पहियों के बीच फंसी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मलपुरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर गांव डावली के समीप रविवार की शाम दूध के टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला वीरमती (50) की मौत हो गई, जबकि मृतका की बहन और बेटा घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना कागारौल के बिसेरा गांव निवासी वीरमती पत्नी सत्य स्वरूप बेटे हेमंत व बहन सुमन के साथ शुक्रवार को गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने मायके भरतपुर गई थी। रविवार की शाम करीब 5:30 बजे बाइक से तीनों घर लौट रहे थे। रास्ते में मलपुरा थाना क्षेत्र के डावली गांव के समीप पहुंचने पर मथुरा की ओर से आ रहे दूध के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। गिरने के बाद बाइक टैंकर में फंस गई थी। इस दौरान अनियंत्रित हुआ टैंकर डिवाइडर पर चढ़ गया।  तभी पीछे से आए कंटेनर ने टैंकर में टक्कर मार दी। 

हादसे के बाद मौके पर लगा जाम 

हादसे में वीरमती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेमंत और सुमन घायल हो गए। हादसे के बाद टैंकर और कंटेनर के चालक भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद न्यू दक्षिणी बाईपास पर जाम भी लग गया था। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात दुरुस्त कराया। थानाध्यक्ष मलपुरा तेजवीर सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है।  

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

 बसई अरेला क्षेत्र के गांव स्याहीपुरा के समीप रविवार की शाम कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। स्याहीपुरा निवासी पप्पू, चचेरे भाई विनोद के साथ रविवार शाम करीब 5 बजे बाइक से भदरौली जा रहा था। रास्ते में कार की टक्कर लगने से दोनों गिरकर घायल हो गए। थानाध्यक्ष बसई अरेला विवेक कुमार ने बताया कार का पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें