केंटर (वाहन )की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव कांकरखेड़ा के उपगांव खदरिया निवासी अर्जुन (18) की कैंटर की टक्कर लगने से जान चली गई। साथ रहा किशोर घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक खदरिया गांव निवासी अर्जुन (18) पुत्र अनार सिंह सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे चचेरे भाई गणेश (13) पुत्र संजू के साथ बाइक से मानिकपुरा पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने जा रहे थे। रास्ते में कैंटर चालक चालक ने वाहन को पीछे करते समय बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल गणेश का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।