फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: शादी में शामिल होने जा रहे थे जीजा-साले, मौत ने इस तरह मारा झपट्टा; दोनों की मौत

Fri, 28 Apr 2023 02:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जीजा और साले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। रास्ते में डंपर ने दोनों को रौंद दिया। गंभीर घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर हाईवे स्थित गांव नगला रामबक्स के पास आगरा की ओर जा रहे बाइक सवार जीजा-साले को विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने डंपर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि चालक कूदकर भाग निकला।

शाम की है घटना 

हादसा बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे का है। पुलिस के मुताबिक हाईवे स्थित गांव नगला रामबक्स चौराहे पर कट लेकर विपरीत दिशा में जा रहे डंपर ने बाइक सवार जितेंद्र (35) निवासी एटा और उसके साले महावीर (30) निवासी गांव नगला गुलरिया थाना एका, फिरोजाबाद को टक्कर मार दी। टंपर की सीधी टक्कर लगने से बाइक सवार जीजा-साले गिरकर घायल हो गए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑन डिमांड कार चोरी करने वाला 'राजू', अब तक चुराईं एक हजार से ज्यादा कारें

डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए आगरा भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर एत्मादपुर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे में दो युवको की मौत हुई है। डंपर पकड़ लिया गया। बताया कि दोनों मजदूरी करते थे। किसी परिचित की शादी में शामिल होने आगरा जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें