फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा हादसा जिसे देख कांप गए लोग: बाइक से उछलकर नाले में गिरा युवक, गर्दन से सरिया हुई आर-पार; तड़पते हुए गई जान

Sat, 11 May 2024 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा में खुले नाले ने एक और युवक की जान ले ली। बाइक सवार युवक नाले में गिर गया। नाले में गिरने के दौरान लोहे की सरिया उसकी गर्दन से आर-पार हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में छलेसर में हाईवे के सर्विस रोड पर खुले नाले में गिरने से युवक की जान चली गई। नाले में बाहर निकल रही सरिया बाइक सवार युवक की गर्दन से पार हाे गई। पुलिस युवक को बाहर निकालकर एसएन मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


 

हादसा बृहस्पतिवार की शाम 5:30 बजे का है। छलेसर निवासी सोनू ने बताया कि उनका चचेरा भाई आकाश (25) बृहस्पतिवार को बिहार से लौटा था। वह ब्रश बनाने का काम करता है। शाम को छलेसर चौराहे से नाश्ता कर मोटरसाइकिल से कुबेरपुर की ओर जा रहा था। उसके पास से तेज गति से वाहन गुजरा, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सर्विस रोड के किनारे बने नाले में जा गिरी।
विज्ञापन

नाला खुला हुआ है और उसकी दीवार पर सरिया निकली हुई हैं। एक सरिया गर्दन से आरपार हो गई और वह नाले में लटक गया। कुछ देर पुलिस पहुंची और उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छलेसर चौकी के इंस्पेक्टर ने बताया कि सड़क किनारे बने नाले में युवक बाइक सहित गिर गया था, जहां उसके सरिया गर्दन में घुसने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें