टूंडला। आगरा से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को किशन होटल के सामने रविवार रात अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोेस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी भक्ति निवासी विनोद बघेल (30) पुत्र नवाब सिंह बघेल आगरा में फुव्वारा स्थित मेडिकल स्टोर पर काम करता था। रविवार रात करीब नौ बजे वह बाइक पर सवार होकर अपने साथी सुधीर कुमार सविता पुत्र संतोष कुमार सविता के साथ आगरा से अपने गांव लौट रहा था।
आगरा रोड स्थित किशन होटल के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एफएच चौकी प्रभारी रामबाबू पाठक मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाते समय विनोद बघेल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजन सुधीी को आगरा के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।
दो माह का कार्तिक और दो साल का मोहित हुआ बेसहारा
टूंडला। विनोद के दो साल का बेटा मोहित और मात्र दो माह का बेटा कार्तिक है। विनोद पत्नी सहित दोनों बेटों को रोता बिलखता छोड़ गया। पत्नी नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है।