फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली को गई विद्युत विभाग की टीम से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव कुरसंडा में राजस्व वसूली व चेकिंग के लिए गई विद्युत विभाग की टीम के साथ हाथापाई कर दी। मामले को लेकर उपकेंद्र परिचालक की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। उधर मारपीट करने वाले को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शमशेरगंज स्थित उपकेंद्र के परिचालक पवन कुमार सोमवार को टीम के साथ गांव कुरसंडा में राजस्व वसूली व चेकिंग के लिए गए थे। गांव में एकमुश्त समाधान योजना के तहत कैंप भी लगाया गया था। टीम जब गांव निवासी प्रमोद की चक्की पर पहुंची। तो वहां मौजूद एक व्यक्ति को समाधान योजना के बारे में जानकारी देने लगे। तभी गांव कुरसंडा निवासी नामजद लोग वहां आए और अभद्रता व गाली गलौज करने लगे।
बकाएदारों की सूची, डिसकनेक्शन बुक को छीन लिया। उनके साथ हाथापाई भी की गई। ग्रामीणों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। उक्त मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई। वहीं पूर्व प्रधान प्रतिनधि मनोज चौहान का कहना है कि तहरीर में नामजद किया गया विष्णु चौहान उनका भाई है। वह मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज आगरा में चल रहा है। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें