फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दिल्ली का रहने वाला था युवक

Sun, 09 Jun 2019 11:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
विज्ञापन
टक्कर के बाद बाइक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में शनिवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


बाइक सवार युवक नोएडा से आगरा की तरफ आ रहा था। एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 98 के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी बाइक में आग लग गई। 

हादसा होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवक की जेब मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मैथ्यू पुत्र महेश सिंह निवासी बसंत बिहार प्रथम पश्चिमी-दक्षिणी दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस उसका शव जिला अस्पताल लेकर आई। 
विज्ञापन


मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसकी बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी है, इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें