फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज के तहखाने में नहीं है हिंदू देवी-देवता की मूर्ति, पुरातत्व विभाग ने दिया आरटीआई का जवाब

Sat, 02 Jul 2022 10:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

टीएमसी के नेता ने आरटीआई के तहत ताजमहल के तहखाने को लेकर जानकारी मांगी थी। इस पर पुरातत्व विभाग ने एक लाइन में जवाब दिया है। 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के तहखाने में हिंदू देवी-देवता की मूर्ति नहीं हैं। न ही ताजमहल मंदिर की जमीन पर बना हुआ है। यह जवाब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी पर दिया है। इस संबंध में 20 जून को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता साकेत एस. गोखले ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत पुरातत्व विभाग से जानकारी मांगी थी।  

पुरातत्व विभाग ने एक लाइन में दिया जवाब 

टीएमसी नेता ने आरटीआई से ताजमहल की जमीन पर मंदिर न होने का सबूत मांगा था। साथ ही मुख्य गुंबद के नीचे बने तहखानों के 20 कमरों में देवी-देवताओं की मूर्ति होने के बारे में पूछा था। इस पर केंद्रीय जनसंपर्क अधिकारी महेश चंद मीणा ने एक लाइन में जवाब दिया। उन्होंने पहले सवाल के जवाब में सिर्फ 'नो' लिखा है। दूसरे सवाल के जवाब में लिखा कि तहखानों में किसी देवी-देवता की मूर्ति नहीं है।

हिंदू संगठनों ने किया था मंदिर होने का दावा  

बीते महीनों में हिंदू संगठनों ने ताजमहल को तेजोमहालय मंदिर बताते हुए तहखाने में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां होने का दावा किया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा। अयोध्या के एक भाजपा नेता ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में तहखानों को खुलवाने को लेकर याचिका भी दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें