फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध खनन के डंपर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
मृतक का फ़ोटो
विज्ञापन
अछनेरा। थाना अछनेरा क्षेत्र में शनिवार रात को मिट्टी का अवैध खनन जा रहे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर आए ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने बिचपुरी–भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध खनन के डंपर बेखोफ हो चल रहे हैं। इनसे पुलिस रोजाना हजारों रुपये की वसूली करती है। खनन माफिया बेखौफ होकर आबादी क्षेत्र में भारी वाहन दौड़ा रहे हैं। देर रात पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में लगे हुए थे। कई बार ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों में नोंकझोक भी हुई।
विज्ञापन




मृतक की पहचान नगला लालदास 19 वर्षीय जसवंत कुशवाह पुत्र कमलेश के रूप में हुई। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह किसी परिचित से बाइक मांगकर रात में अपने घर लौट रहा था। पीछे से आते डंपर ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने मांग की कि आबादी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाए। अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। साथ ही हादसे में शामिल डंपर को तत्काल पकड़ने की मांग की। हालात को देखते हुए थाना किरावली से अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिस को भी बुलाया गया। थाना अछनेरा के निरीक्षक विजय चंदेल ने बताया की ग्रामीणों का आरोप है मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक सवार युवक टक्कर मारी है। अभी जांच की जा रही है। ट्रक नहीं मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।समाचार लिखे जाने तक रात 11 बजे तक पुलिस ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।



ग्रामीणों ने बताया कि दक्षिणी बाईपास के रायभा टोल से बचने के लिए भारी वाहन रायभा होते हुए किरावली और जयपुर हाईवे की ओर निकाले जा रहे हैं। विगत दिनों नगला लालदास के एक दंपती की रायभा में मौत के बाद भी ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था, तब पुलिस ने भारी वाहनों पर रोक लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन न तो भारी वाहनों पर लगाम लग सकी और न ही तेज रफ्तार पर ब्रेक। लगातार हो रही मौतों के बावजूद प्रशासन की उदासीनता से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। जाम खोलने की कहने पर एक अज्ञात व्यक्ति को गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें