फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार ऑटो ने रौंदे बाइक सवार, 4 माह के मासूम के साथ दंपती घायल

विज्ञापन
ऑटो की टक्कर से मासूम समेत दंप​त्ति घायल
विज्ञापन
बाह। भदावर बस अड्डा बाह के आस पास तेज रफ्तार ऑटो आए दिन हादसे की वजह बन रहे हैं। पुलिस प्रशासन का अंकुश न होने की वजह से सोमवार की दोपहर 1 बजे बस अड्डे के पास तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चित्राहाट के मनोज, उनकी पत्नी मालती देवी, 4 माह का बेटा नीरज सड़क पर घिसटकर घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजन ने बताया कि मनोज और उनका परिवार नगला ब्रज से अपने गांव पिनाहट जा रहे थे। मालती देवी और 4 माह के मासूम को बेहतर इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें