फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल सेंक्चुअरी का दायरा घटाने के लिए निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। चंबल सेंक्चुअरी का दायरा घटाने की मांग को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में तीन दिवसीय बाइक रैली का शुभारंभ सोमवार को हुआ। पहले दिन गांव-गांव पहुंचकर लोगों को इसके लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने बताया कि चंबल सेंक्चुअरी का दायरा आठ किलोमीटर है। इससे तमाम किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। इसका दायरा एक किलोमीटर किए जाने की मांग को लेकर पिनाहट, बाह और जैतपुर में तीन दिवसीय जन जागरण बाइक रैली आयोजित की है।
गांव तासोड़ से शुरू हुई रैली कएड़ी, सुखभानपुरा, बड़ापुरा, जगपुरा, मनसुखपुरा, मेदीपुरा, पापरी नागर, पलोखरा, करकौली, मंहगोली, पडुआपुरा, विप्रावली होते हुए गोलस वाटिका पहुंची। पूर्व मंत्री ने बताया कि उन्होंने पर्यावरण, वन विभाग और पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर जल्द मांगें पूरी करने की बात कही है।
विज्ञापन

रैली में संतोष गहलोत, कन्हई तोमर, मुन्ना, सत्यवीर भदौरिया, ब्रजराज तोमर, देवानंद परिहार, अजय कौशिक, रामजी लाल तोमर, रामनरेश परिहार, प्रेम परिहार, रजत परिहार, बाले परिहार, विवेक सिकरवार, राममोहन तोमर, जितेंद्र राजावत, मोनू चौहान, अजय परिहार, सौरभ परिहार, प्रमोद सिंह, वीरेंद्र भदौरिया, श्याम बिहारी भदौरिया भी रहे।
सेंच्युरी के दायरे में पडुआपुरा, करकौली, मंहगोली, नदगवां, उमरैठा, रेहा, बरेंडा, तासौड़, बघरैना, हरलालपुरा, गुड़ा, बरहा, भगवानपुरा, कैंजरा, भटपुरा, रानीपुरा, उमरैठा पुरा, जेबरा, खिल्ली, गुर्जा शिवलाल, खेड़ा राठौर, बासौनी, क्योरी बीच का पुरा, विप्रावली आदि गांव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें