24एमएनपी-34-लोहरेया पार्क से बाइक रैली निकालते एआरटीओ
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत रविवार को परिवहन विभाग ने बाइक रैली निकाली। एआरटीओ के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
लोहिया पार्क से सुबह आठ बजे बाइक रैली को एआरटीओ राजेश कर्दम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ईशन नदी चौराहा, बस स्टैंड, राजा का बाग होते हुए देवी रोड पहुंची। यहां से घंटाघर, बड़ा चौराहा, करहल चौराहा, भांवत चौराहा होते हुए लोहिया पार्क पर ही समाप्त हुई।
एआरटीओ राजेश कर्दम ने कहा कि अगर हम बाइक पर हेलमेट पहनें तो सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यातायात निरीक्षक देवेंद्र शंकर ने कहा कि सभी ओवरस्पीड और नियमों का उल्लंघन ही सड़क दुर्घटनाओं में मौत का कारण बनता है। इसके लिए जरूरी है कि अपनी स्पीड को भी ध्यान में रखें।