फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल के गांव असरोही में सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा

विज्ञापन
करहल के गांव असरोही में निरीक्षण करते डीपीआरओ स्वामीदीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत में कराए जाने वाले विकास कार्यों का परीक्षण करने के लिए सोमवार को करहल क्षेत्र में दो गांवों का निरीक्षण किया। गांव असरोही में उन्हें स्कूल की भूमि पर कब्जा मिला। इस पर एसडीएम से मामले की शिकायत करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत असरोही में डीपीआरओ स्वामीदीन ने सबसे पहले पंचायत घर का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत घर जर्जर हाल में होने के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को भवन की नीलामी का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए। डीपीआरओ ने कहा कि इससे पूर्व अवर अभियंता से एक बार रिपोर्ट जरूर ली जाए। इसके बाद वे प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। स्कूली की बाउंड्रीवाल न होने पर बताया गया कि कुछ लोगों ने स्कूल की भूमि पर कब्जा कर रखा है।

इसके चलते बाउंड्री का निर्माण नहीं है। इस पर डीपीआरओ ने मामले की शिकायत एसडीएम से करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद से गांव नगला जात पहुंचे। यहां उन्होंने शौचालयों का निरीक्षण किया। सभी ग्रामीणों को शौचालय का उपयोग करने और पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें