फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली निकाली और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में कल आगरा बंद की अपील की

Thu, 06 Sep 2018 07:03 AM IST
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा बंद कराने निकाली रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में 6 सितंबर को भारत बंद के समर्थन में सर्व समाज संघर्ष समिति ने शहर के बाजारों को बंद करने की अपील की है। समिति आगरा बंद के लिए ताकत लगा रही है। लोहा, कपड़ा, खाद्यान्न समेत कई व्यापार समितियों ने भारत बंद के समर्थन में बाजार बंद करने का एलान किया है। इस बंद को सफल बनाने के लिए बुधवार को लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन से बाइक रैली निकालकर बाजारों में प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की गई।

विज्ञापन


बुधवार शाम को एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ 6 सितम्बर को भारत बंद की अपील करने के लिए बाइक रैली निकाली गई। ये रैली लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन से प्रारम्भ हुई। ये शहर के मुख्य बाजारों लोहामंडी, सेंट जोंस, राजामंडी, नूरी दरवाजा, फब्बारा, किनारी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, रावत पाड़ा, बेलनगंज, घटिया, संजय प्लेस, हरिपर्वत, मदिया कटरा होते हुए लोहामंडी महाराजा अग्रसेन भवन पर समाप्त हुई। 

इस बीच प्रतिष्ठान स्वामियों से 6 सितम्बर को दुकानें बंद रखने का आग्रह किया। रैली और बंद का लोगों को समर्थन भी मिला। विनय अग्रवाल व मुरारीलाल गोयल ने बताया कि शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से सम्पर्क किया जा रहा है। सभी का समर्थन मिल रहा है। कल अभूतपूर्व सफल तरीके से आगरा बंद रहेगा। हर व्यक्ति इसमें सहयोग करे, अन्यथा भविष्य में अपने शोषण के लिए तैयार रहे। रवि प्रसाद अग्रवाल व मुरारी प्रसाद अग्रवाल द्वारा व्यापारी संगठनों से बैठक की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एससीएसटी एक्ट में हुए संशोधन को हटाया नहीं गया तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव चौहान, देवेन्द्र शुक्ला, संतोष अग्रवाल, गोपाल चाहर, अश्वनि अग्रवाल (शैलू),  संजय अग्रवाल, अतुल सिरोही, देवेश शुक्ला, अशोक तोमर, नवीन, अमित बंसल, मयंक अग्रवाल, चेतन वर्मा (कुशवाह), अन्नू बंसल, टीटू पंडित, पवन मित्तल, मुनैद सिंह जादौन, सनी गोस्वामी, कौशल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सुरेन्द्र पाल सिंह, विनोद अग्रवाल, लड्डू भाई, शैलेन्द्र गोयल, विनय पोरवाल, राकेश गर्ग, मनोज सिंघल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें