फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सांड़ से टकराकर गिरी बाइक, पीछे से आए वाहन ने रौंद दिया किसान; मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 18 Jun 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सांड़ से टकराकर गिरे बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में किसान की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जैतपुर के मुकुटपुरा गांव के पास सोमवार रात बाइक सवार किसान रणजीत उर्फ शिवाजीत (55) सांड से टकराकर गिर गए। तभी तेज रफ्तार वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फेसबुक पोस्ट पढ़कर परिजन को हादसे का पता चला। तब सभी भागकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जैतपुर के चौबेपुरा गांव निवासी रणजीत उर्फ शिवाजीत सोमवार को उदी गांव गमी में फेरा करने गए थे। लौटते समय रात करीब 8 बजे मुकुटपुरा गांव पर अचानक सड़क पर आए सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई। तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े किसान का फोटो किसी ने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। फोटो देख कर मौके पर पहुंचे परिजन ने मृतक की पहचान की। उन्हें बाह सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जैतपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

परिजन ने बताया कि मृतक की बड़ी बेटी रोशनी की शादी हो गई है। बेटियां रितू, खुशबू, किरन, बेटा योगेंद्र अविवाहित है। बेटी रितू की 4 दिन पहले गोदभराई की गई थी। हादसे से परिवार में मातम पसर गया। पत्नी मीरा देवी को नहीं सूझ रहा कि तीन बेटियों की शादी कैसे होगी? परिवार में मृतक के अलावा कोई कमाने वाला भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें