फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजी रोड पर आधी रात में हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, जीजा साले सहित तीन की मौत

Fri, 29 Nov 2019 12:44 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने बृहस्पतिवार को डिवाइडर से बाइक टकराने से रेस्टोरेंट कर्मी जीजा साले सहित तीन की मौत हो गई। हादसा बाइक का संतुलन बिगड़ने की वजह से हुआ। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


लंगड़े की चौकी, छत्ता निवासी धर्मेंद्र (25) पुत्र विजेंद्र सिंह और उसका साला शिवम (20) पुत्र परमचंद्र देहली गेट स्थित एक रेस्टोरेंट में बेटर का काम करते थे। बृहस्पतिवार रात को दोनों रेस्टोरेंट के ही कर्मचारी नगला फकीरचंद, शाहगंज निवासी रोहित (18) पुत्र प्रताप सिंह एक ही बाइक से घर जा रहे थे। 

आगरा कॉलेज के सामने बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में धर्मेंद्र और शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आधा घंटे इलाज के बाद रोहित ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


देर रात एक बजे मृतकों की पहचान होने पर परिजन पहुंच गए। उनमें कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि हादसे की वजह पता की जा रही है। डिवाइडर पर खंभा भी लगा हुआ था, जिससे तीनों टकराए हैं। सिर में चोट लगने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें