फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में युवक की पीट पीटकर हत्या, दो गांवों के बीच तनाव

Tue, 22 May 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम गढ़ी पैगू-सेनावली के ग्रामीणों के बीच पशुओं के खेतों में जाने को लेकर हुआ विवाद सोमवार को उग्र हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ जाने के कारण पथराव एवं मारपीट हुई। 
विज्ञापन


विवाद के बीच एक ग्रामीण को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर दोनों गांव के बीच तनाव बना हुआ है। एसएसपी, एसपी देहात पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से बात करने के साथ न्याय दिलाने का भरोसा दिया। 

थाना सिरसागंज के ग्राम गढ़ी पैगू निवासी श्यामवीर यादव और रमन के पशु सेनावली निवासी गजेंद्र सिंह औरे रुकुम सिंह के खेतों में चले गए थे। रविवार की शाम को दोनों के मध्य विवाद हो गया था।
विज्ञापन

मृतक के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विवाद के दौरान गजेंद्र का बेटा दीपेश सिंह घायल हुआ था। घायल दीपेश को उपचार को जिला अस्पताल भेज दिया था। हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर कर दिया। सोमवार को 10 बजे दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। 

इस दौरान दोनों ओर से मारपीट होने के साथ पथराव हुआ। लोगों की पिटाई से श्यामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे शिकोहाबाद अस्पताल ले गए। यहां उसकी मौत हो गई। 

श्यामवीर की मौत के बाद दोनों गांवों के मध्य तनाव हो गया। परिवार की महिलाएं सड़क पर आ गई। मृतक के भाई धर्मवीर का आरोप है कि उसके भाई की हत्या पीट-पीटकर की गई है। 
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख एसएसपी राहुल यादवेंदु एवं एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ सिरसागंज अजय सिंह चौहान सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया। एसएसपी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

वहीं घटना की जानकारी होते ही सिरसागंज क्षेत्र के विधायक हरिओम यादव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें