फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोवंश से टकराई बाइक, किसान की मौत

Wed, 28 Aug 2024 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश से टकराई बाइक, किसान की मौत
विज्ञापन

- कुरावली क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

कुरावली। गांव जींगन चंदाई निवासी एक किसान मंगलवार की देर शाम घर लौट रहा था। तभी गांव खेड़ा के पास बाइक अचानक सामने आए गोवंश से जा टकराई। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जींगन चंदाई निवासी किसान टीकाराम (45) मंगलवार को किसी काम से कस्बा औंछा गए थे। देर शाम को वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव खेड़ा के पास ईशन नदी पुल पर पहुंची। तभी अचानक सामने गोवंश आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और गोवंश से जा टकराई। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस ने भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें