फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, हलवाई की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद हाइवे पर पुलिस चौकी के निकट बस को ओवरटेक करने के दौरान एक हलवाई की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में हलवाई की मौत हो गई। वहीं साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

आगरा के थाना एत्मादपुर तहत गांव अदोलाबाद निवासी 25 वर्षीय बब्बू पुत्र नरायन सिंह हलवाई का काम करता है। शुक्रवार को वह किसी कार्य से अपने साथी हरिओम के साथ फिरोजाबाद गया था। वह शाम चार बजे करीब साथी हरिओम के साथ गांव लौट रहा था। वह राजा का ताल पुलिस चौकी के सामने स्थित ओवर ब्रिज पर एक बस को ओवरटेक करने के प्रयास करने लगा। तभी तेज रफ्तार से दौड़ रही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बब्बू व हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें उपचार के लिए ले जा पाती उससे पूर्व ही बब्बू की मौत हो गई। पुलिस ने हरिओम को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक हलवाई बब्बू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें