फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक सवार बदमाशों ने मां-बेटे से दो लाख रुपये व आभूषण लूटे

Sun, 14 Jun 2026 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अछनेरा बिचपुरी मार्ग से दिनदहाड़े मां-बेटे से दो लाख की नकदी व सोने के आभूषण लूटकर अपाचे सवार बद
विज्ञापन
अछनेरा। थाना अछनेरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए मां-बेटे से दो लाख रुपये और सोने के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर थाना पुलिस और एसीपी अछनेरा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


घटना दोपहर लगभग 2.45 बजे की है। लोहकरेरा गांव निवासी प्रिंस अपनी मां के साथ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से गांव कचौरा स्थित अपनी ननिहाल जा रहे थे। जैसे ही वे कुकथला चौकी क्षेत्र में विजय महारानी इंटरनेशनल एकेडमी के पास पहुंचे, तभी ग्रे रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश उनके करीब आए और झपट्टा मारकर बैग लेकर भाग गए। मां-बेटे ने शोर मचाया तो राहगीर इकट्ठा हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस करीब 20 मिनट लेट पहुंची, तब तक बदमाश कई किलोमीटर दूर निकल चुके थे। सूचना मिलते ही एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित मां-बेटे से घटना की जानकारी ली। पीड़ित प्रिंस ने पुलिस को बताया, बैग में करीब दो लाख रुपये नकद, सोने कालर पेंडल और दो सोने की अंगूठी रखी हुईं थीं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कराकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। एसीपी ने वारदात के खुलासे को थाना पुलिस के अलावा सर्विलांस, एसओजी के साथ अन्य टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें