फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, एक घायल

Fri, 11 Sep 2020 04:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद सिक्सलेन बाईपास पर बिल्टीगढ़ के समीप शुक्रवार सुबह हादसा घटित हो गया। बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। घायल साथी का उपचार चल रहा है। दोनों ग्रेटर नोएडा से हरदोई जा रहे थे। बताते हैं कि दोनों ही पान मसाला कंपनी में काम करते थे। 
विज्ञापन


जिला हरदोई के थाना बेनीगंज के हंस बरौली निवासी आशीष (22) पुत्र शिवकुमार अपने दोस्त आर्पित उर्फ गुड्डू के साथ ग्रेटर नोएडा में स्थित पानमसाला कंपनी में काम करता था। गुरुवार शाम को काम समाप्त करने के बाद दोनों अपाचे बाइक से सवार होकर हरदोई जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही थाना मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ के समीप पहुंचे थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार को जिला अस्पताल लाए, डाक्टर ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने घटना की सूचना आशीष के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उसके पिता शिवकुमार अन्य परिजनों और रिश्तेदारों के साथ देरशाम जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के आने के साथ पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। घायल अर्पित उर्फ गुड्डू का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर विनय कुमार मिश्र ने कहा कि मृतक आशीष के परिजनों को सूचना दे दी थी। सूचना पर परिजन आ गए है। शव का पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें