फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीकानेर स्वीट्स के सैंपल जांच में निकले खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए खरीदे लड्डू खाने से श्रद्धालुओं की तबीयत खराब होने के मामले में लिए बीकानेर स्वीट्स के मिठाइयों के सैंपल जांच में अशुद्ध पाए गए हैं। खाद्य विभाग संचालक पर विधिक कार्रवाई करने जा रहा है।
विज्ञापन

सिकंदरा निवासी यतीन्द्र यादव ने खंदारी स्थित बीकानेर स्वीट्स से हनुमान मंदिर में चढ़ावे के लिए बूंदी के लड्डू खरीदे थे। प्रसाद में लड्डू वितरित करने पर श्रद्धालुओं की लड्डू खाने से तबियत बिगड़ गई थी। यतीन्द्र की शिकायत पर 11 जुलाई को एफएसडीए ने लड्डू, पनीर, घी और बेसन के सैंपल लिए थे। लैब की जांच में चारों के सैंपल अशुद्ध पाए गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर विभाग खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें