आगरा। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 10 से 15 दिसंबर तक आयोजित अर्द्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी सुमित सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के कारण 13 दिसंबर को निर्धारित कक्षा 5 की गणित (प्रथम पाली) और कला व संगीत विषय (द्वितीय पाली) की परीक्षाएं अब 16 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी। शेष सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न होंगी।