फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में जिलेभर में बढ़ रहा विद्युत संकट, हो रही कटौती

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में तीर्थस्थल आंदोलन का समर्थन करते दिव्यांग समिति के पदाधिकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिला मुख्यालय के शहरी और ग्रामीण इलाके में बिजली संकट कई दिनों से है। गंजडुंडवारा, सोरों, अमांपुर, सहावर, पटियाली आदि इलाकों में भी बिजली कटौती हो रही है। शहर के आवास-विकास और मंडी फीडर में लगातार बिजली का संकट कई दिनों से बना हुआ है। यहां शहरी क्षेत्र के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी है। कटौती के अलावा फॉल्ट होने पर भी शट डाउन के कारण बिजली गुल हो जाती है। तीर्थनगरी सोरों में भी बिजली की कटौती बनी हुई है।
विज्ञापन

कुल 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। सुबह 5 बजे से 7 बजे तक। फिर 10 बजे से 12 बजे तक। दोपहर में 2:30 बजे 4:30 बजे तक कटौती हो रही है। इसके अलावा रात में कभी भी आपूर्ति ठप हो जाती है। गंजडुंडवारा में भी 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। दिन में और रात में दोनों समय कटौती बनी हुई है। अमांपुर कस्बे में भी ट्रिपिंग और फॉल्ट से बिजली गुल रहती है वहीं कटौती की मार भी वाशिंदे झेल रहे हैं। यही हाल पटियाली में सुबह 4 बजे से 6 बजे तक, फिर 8 बजे से 9 बजे तक, दोपहर में 12 बजे से 2 बजे तक कटौती हो रही है। भीषण गर्मी में यह कटौती वाशिंदों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें