फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत समस्या के समाधान को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
टूंडला में विद्युत समस्या के समाधान को लेकर एक्सईएन को ज्ञापन सौंपते जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। टूंडला विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त विद्युत समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समस्या के समाधान की मांग की गई। जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले भर के किसानों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल की बिजली की समस्या निदान के लिए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि किसानों को ट्यूबवेल के लिए बिजली 10 घंटे प्रतिदिन दिए जाने के शासनादेश के बावजूद भी मात्र पांच या छह घंटे ही उपलब्ध कराई जाती है जो कि किसी भी फसल के लिए पर्याप्त नहीं है। सुबह आठ से शाम छह बजे तक लगातार आपूर्ति दिए जाने और रोस्टिंग के नाम पर बार-बार विद्युत सप्लाई काटने का खेल बंद करने की भी मांग की।
विज्ञापन

इसके साथ सभी फिटर पर उपलब्ध एसएचओ के रजिस्टर की गहनता से जांच कराने की मांग की गई। क्योंकि बिजली काटने के बाद रजिस्टर में एंट्री नहीं की जाती है, साथ ही पुरानी जर्जर लाइनें दुरुस्त करा कर विद्युत व्यवस्था ठीक कराने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते समय कहा कि उक्त मांगों को अतिशीघ्र संज्ञान में लिया जाना चाहिए अन्यथा पार्टी का किसान प्रकोष्ठ जिलेभर में जगह-जगह आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में शुभम जाटव, सोनू ,हिमांशु ,भुवनेश ,आदित्य, देवेंद्र, गोपाल ठाकरे, गौरव कुमार, नितिन चौहान, राहुल जादौन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें