मैनपुरी। बिजली चोरी करके आटा चक्की चलाने वाले पर स्पेशल जज विद्युत ने छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना जमा करने पर उसको बरी कर दिया गया है।
तहसील करहल के गांव कंचनपुर में आदेश कुमार को कटिया डालकर आटा चक्की चलाते हुए अगस्त 2015 में विद्युत चेकिंग टीम ने पकड़ा। तत्कालीन जेई मुलायम सिंह और एसडीओ मनोज कुमार राय ने उसके खिलाफ थाना करहल में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज विद्युत की कोर्ट में हुई।
मुलायम सिंह जेई और मनोज कुमार राय एसडीओ सहित चेकिंग टीम के कर्मचारियों ने कोर्ट में गवाही दी। आदेश कुमार ने न्यायालय में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बिजली विभाग के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया ने आरोपी को सजा देने की दलील दी। स्पेशल जज विद्युत ने उस पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना जमा करने पर उसको अदालत से बरी कर दिया गया। संवाद