पंजाब मेल एक्सप्रेस आगरा रुकी तो एक युवक की थर्मल स्क्रीनिंग की गई जिसमें उसका तापमान बढ़ा हुआ निकला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक बिहार का निवासी है और इस ट्रेन की पैंट्री में काम करता है।
सोमवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बिहार के मीरगंज का निवासी युवक तबियत बिगड़ने पर उतारा था। युवक पंजाब मेल की पैंट्री कार में काम करता है। ट्रेन से उतरने पर उसकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
उसका तापमान बढ़ा हुआ निकला। पूछताछ पर पता चला उसे खांसी जुकाम की शिकायत है इसके अलावा उल्टियां भी हुई है। तत्काल विशेष टीम द्वारा युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।