फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई एंबुलेंस, सास का शव लेकर जा रहे दामाद की मौत, तीन घायल

Sat, 01 Jun 2019 05:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शव लेकर जा रही एंबुलेंस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


दिल्ली में बिहार के पटना निवासी 45 वर्षीय सुशांत पुत्र अजीत कुमार की सास की मौत हो गई थी। शनिवार तड़के सुशांत और उसकी पत्नी एंबुलेंस से सास का शव लेकर बिहार जा रहे थे। नसीरपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हो गया। 

मूलरूप से बिहार के पटना निवासी सुशांत (45) पुत्र अजीत कुमार दिल्ली के उत्तम नगर में रहते थे। कुछ दिन पूर्व बिहार के सीवान निवासी उनकी सास उसके पास आई थीं। शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला समेत तीन घायल

सुशांत, पत्नी अर्मिता (40) के साथ एंबुलेंस से सास का शव लेकर बिहार जा रहे थे। लंबी दूरी होने के कारण एंबुलेंस में दो चालक इंदर (30) पुत्र यमुना प्रसाद निवासी जनकपुरी दिल्ली और सुशील (28) पुत्र वीरसिंह निवासी नागलोई दिल्ली सवार थे। 

जब एंबुलेंस नसीरपुर थाना क्षेत्र में सिकंदरपुर के पास पहुंची, तभी चालक को झपकी लगने से आगे जा रहे किसी बड़े वाहन में घुस गई। जानकारी पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रास्ते में सुशांत की मौत हो गई। तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही दिल्ली और बिहार से दोनों ही परिवार के लोग फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गये। उधर, थाना पुलिस ने एंबुलेंस में रखे शव को दूसरी एंबुलेंस से बिहार भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें