फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर घर जाना आसान: बिहार के लिए रेलवे ने दी चार स्पेशल ट्रेन की सौगात, रूट और टाइम टेबल किया गया जारी

Wed, 16 Sep 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

त्योहारों के सीजन में बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने आगरा के ईदगाह स्टेशन से चलने वाली चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ा दिया है। मधुबनी, झंझारपुर और हसनपुर रोड के अलावा गुजरात जाने वाले यात्रियों को भी सितंबर में अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिलेगी।
 
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के सीजन में घर जाने की सोच रहे यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई विशेष (स्पेशल) ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को बिहार (मधुबनी, हसनपुर रोड, झंझारपुर) और गुजरात के सफर में बड़ी आसानी होगी। ये ट्रेनें सितंबर के अंत तक विभिन्न तिथियों पर यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि उधना-मधुबनी स्पेशल 09045 ईदगाह पर शाम 4:57 बजे आएगी और 5:02 बजे चलेगी। यह 20 और 27 सितंबर को चलेगी। वापसी में 09046 मधुबनी से 21 और 28 सितंबर को चलेगी और ईदगाह पर इसका ठहराव रहेगा। उधना-झंझारपुर स्पेशल 09047 20 और 27 सितंबर को ईदगाह पर रात 8:27 बजे आएगी और 8:32 बजे चलेगी। वापसी की 09048 21 और 28 सितंबर को ईदगाह पर रात 9:14 बजे आएगी और 9:19 बजे चलेगी।

उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 09031 20 और 27 सितंबर को ईदगाह पर रात 2:52 बजे आएगी और 2:57 बजे चलेगी। वापसी की 09032 22 और 29 सितंबर को ईदगाह पर रात 3:07 बजे आएगी और 3:12 बजे चलेगी। इसके अलावा 09151-09152 उधना-मधुबनी स्पेशल भी ईदगाह पर रुकेगी। 09151 का ठहराव रात 1:42 से 1:47 बजे तक रहेगा। 09152 का ठहराव सुबह 11:22 से 11:27 बजे तक होगा। 09151 की यात्राएं 16, 18, 23, 25 और 30 सितंबर तथा 09152 की 18, 20, 25 और 27 सितंबर को हैं। सभी ट्रेनें ईदगाह से टूंडला, कानपुर, लखनऊ और बिहार के प्रमुख स्टेशनों की ओर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें