फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकाें को लुभाएगा बीहड़

Fri, 04 Dec 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक डकैतों के लिए कुख्यात रहे बीहड़ को विदेशी सैलानी भी देख सकेंगे। पर्यटकों को आकर्षित करने और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने में बर्ड फेस्टिवल काफी मददगार साबित होगा। इससे आगरा, बाह और इटावा के ईको टूरिज्म को नई पहचान मिलेगी। फेस्टिवल में पक्षियों को बचाने और बढ़ाने पर चर्चा होगी, संरक्षण के लिए कार्य योजना भी बनेगी। यह कहना है यूपी के अपर प्रबंध निदेशक वन और ईको टूरिज्म के प्रदेश प्रभारी आरके सिंह का। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि चंबल में नए वेटलैंड विकसित किए जाएंगे। अब तक घड़ियाल, मगरमच्छ और डाल्फिन देखने आने वाले पर्यटकाें के लिए देसी-विदेशी पक्षी भी नया आकर्षण का केंद्र बनेंगे। उन्होंने बताया कि गिरि के बाद इटावा में लायन सफारी में ही शेर देखे जा सकते हैं। कोशिश की जा रही है कि पर्यटक ताजमहल के बाद चंबल की खूबसूरत वादियों और फिर लायन सफारी की सैर करे। बटेश्वर की संस्कृति को देखें। ईको टूरिज्म बढ़ने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

सरसों के साग, बाजरे की रोटी का स्वाद भी
बर्ड फेस्टिवल के लिए गुरुवार देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण संजीव शरण ने शाम को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, सारस विलेज में मुख्यमंत्री के पहुंचने की संभावना पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री विलेज में पक्षी विशेषज्ञों के साथ चाय पर चर्चा कर सकते हैं। चंबल सफारी जरार की ओर से खाने का भी विशेष इंतजाम किया गया है। सरसों के साग, बाजरे की रोटी का स्वाद भी विशेषज्ञ ले सकेंगे।
जैतपुर में बन रहा हेलीपेड
जैतपुर के नंदगवां रोड पर सिद्धांतराज डिग्री कालेज के पास हेलीपैड बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से यहां पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग से चंबल सफारी जाएंगे। इसके लिए सड़क मार्ग पर जरार, बाह, जैतपुर आदि कस्बों से गुरुवार को अतिक्रमण हटवाए गए ताकि जाम की स्थिति न पैदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें