फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नकली दवा का सबसे बड़ा खेल...लखनऊ की दो फर्मों से कनेक्शन, एसटीएफ जांच में हुआ खुलासा

Tue, 26 Aug 2025 07:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नकली दवा के खेल में लखनऊ की दो फर्मों का कनेक्शन भी मिला है। इन दो फर्मों के नाम पर बिल काटे गए थे। ये जानकारी मिलने के बाद टीम जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
agra fake medicine raids - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरियर कंपनी के टेंपो के चालक से एसटीएफ ने कई घंटे पूछताछ की। इसमें पता चला कि एमएस लाॅजिस्टिक के मालिक सुल्तानपुरा निवासी यूनिस उस्मानी, जाॅनी व वारिस तीनों भाई हैं। वह रेलवे से आने वाले माल की ढुलाई का कार्य करते हैं। इनमें यूनिस और वारिस दवाओं का उठान कराते हैं। चालक उन दोनों के कहने पर ही दवाओं को लेकर आया था। उसे बताया गया था कि चेन्नई से आने वाली ट्रेन में 12 प्लास्टिक के बोरे मिलेंगे। इस माल के बारे में साथी फरहान से पूछने के लिए कहा था।
विज्ञापन



 

उसने हे मां मेडिको पर माल पहुंचाने की बात कही थी। यह भी बताया था कि किसी के पूछने पर माल को चमड़ा बता देना। टेंपो के पीछे फरहान और वारिस भी स्कूटी से चल रहे थे। मगर, टीम ने जब चालक को पकड़ा, तो दोनों भाग गए। चालक हे मां के साथ ही बंसल मेडिकल पर दवाओं की सप्लाई पहले भी कर चुका है। उसने एमएस लाॅजिस्टिक के चार चालान भी दिखाए, जो दवाओं के नहीं थे।

इसके साथ ही दो टैक्स इनवाइस भी दीं, जिन पर धर्मपुरी, पुडुचेरी की मीनाक्षी फार्मा के नाम पर थे। उसके पास से दो बिल भी मिले, जो 10,41,963 रुपये के थे। यह लखनऊ के प्रथम तल, अबाद काॅम्प्लेक्स, अमीनाबाद, लखनऊ की न्यू बाबा फार्मा और कानपुर रोड, आशियाना, लखनऊ की पार्वती ट्रेडर्स के नाम से काटे गए थे। औषधि विभाग की टीम की जांच में पता चला कि न्यू बाबा फार्मा का लाइसेंस विक्की कुमार के नाम पर हैं। वह आशियाना सेक्टर एल, एलडीए काॅलोनी लखनऊ का रहने वाला है। वहीं पार्वती ट्रेडर्स का लाइसेंस सुभाष कुमार के नाम पर है। वह जयप्रकाश नगर, आलमबाग का निवासी है।
विज्ञापन

आरोपियों के घर लगा ताला
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जांच टीम को रिश्वत की पेशकश करने के आरोपी दवा कारोबारी को जेल भेज दिया गया है। पूरे मामले में एसटीएफ ने कार्रवाई की है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। आरोपी कुरियर कंपनी के संचालक फरार हो गए हैं। उन्हें घर पर ताला लगा हुआ है। वहीं लखनऊ की फर्म की जांच के लिए अलग टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें