फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में आयकर की बड़ी कार्रवाई, लगातार 60 घंटे चली सर्च के बाद 101 करोड़ सरेंडर

Fri, 29 Sep 2017 07:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अायकर सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में तीन दिन तक चले आयकर छापे के बाद खाद्य तेल के दोनों कारोबारी समूहों ने गुरुवार शाम को 101 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर कर दी। करीब 60 घंटे तक चली आयकर जांच शाखा की कार्रवाई आगरा ही नहीं, बल्कि कानपुर आयकर रेंज की सबसे बड़ी कार्रवाई साबित हुई, जिसमें अब तक की सबसे बड़ी 101 करोड़ रुपये की आय सरेंडर की गई। 
विज्ञापन


आयकर जांच शाखा ने तीन लॉकर सीज किए हैं, जबकि बड़ी मात्रा में नकदी भी बरामद कर सीज की गई है। 200 आयकर अधिकारियों की टीम ने 24 परिसरों पर छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया।

कानपुर रेंज के प्रधान आयकर निदेशक (जांच) आशिम कुमार के निर्देश पर आगरा की अपर निदेशक जांच वृंदा देसाई के निर्देशन में उपनिदेशक जांच योगेंद्र मिश्रा ने खाद्य तेल के दोनों कारोबारियों पर छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


60 घंटे चली जांच में श्री बसंत ऑयल ग्रुप का लेनदेन सबसे ज्यादा चकराने वाला रहा। फर्जी कंपनियों और बोगस फर्म के जरिये चार से पांच कंपनियों को रकम ट्रांसफर की गई। बैंकों से गए लेनदेन के ब्यौरे में बोगस कंपनियों की जांच हुई तो यह खुलासा सामने आया। सीधे रकम ट्रांसफर की जगह चार-पांच कंपनियों को ट्रांसफर कर यह रकम बाद में निकाल ली जाती थी।

नोटबंदी के दौरान किया खेल

income tax
नोटबंदी के दौरान कर्मचारियों के बैंक खातों में पुराने नोट जमा करने के साथ बोगस फर्म के खाते से भी बड़े लेनदेन किए गए। बीएनआर ग्रुप में बड़ी संख्या में नकदी सीज की गई। इनके तीन लॉकरों को सीज किया गया है। 

तेल कंपनी के साथ रियल इस्टेट में निवेश और बेनामी संपत्तियों के कागजातों की अभी जांच जारी है। स्पेस टावर में फ्लैटों की बिक्री में अवैध लेनदेन का ब्यौरा सामने आया है। बीएनआर और श्री बसंत ऑयल से मिले कागजातों के आधार पर अगले महीने तक कई अन्य कारोेबारियों पर आयकर छापे डाले जा सकते हैं। 

चारपाई पर बैठकर जांचे कागजात

अभी तक घर और आफिस में बड़े कारोबारियों पर छापे के दौरान आयकर अधिकारी एसी और कूलर में जांच को अंजाम देते रहे हैं, लेकिन यह पहला मौका था जब श्री बसंत ऑयल के कई परिसरों में पहुंचने के लिए उन्हें बस्ती की गलियों में पैदल ही पहुंचना पड़ा और खुद ही बिजली का बल्ब और होल्डर खरीदकर लगाकर रात में जांच करनी पड़ी। चारपाई पर बैठकर आयकर अधिकारियों ने पहली बार कागजात जांचे। दो रात आयकर अधिकारियों को चारपाई पर बैठकर काम करना पड़ा। कई परिसरों में कुर्सियां तक नहीं थीं।
विज्ञापन

तीन लॉकरों में बंद बेनामी संपत्तियों के राज

बीएनआर ग्रुप पर आयकर छापे में कैश तो सीज किया ही गया है, तीन लॉकर भी सीज किए गए। आयकर विभाग का मानना है कि इन तीनों ही लॉकरों में बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिल सकते हैं। 

आफिस और घर में जितना कैश सीज किया गया है, उससे लॉकरों में भी आभूषण और कागजातों के मिलने की उम्मीद है। बीएनआर के उलट श्री बसंत ऑयल पर लॉकर ही नहीं मिला। हालांकि यहां कैश ज्यादा निकला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें