फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एटा में थाने जा रहे किसान की कुल्हाड़ी और फरसों के प्रहार से हत्या

Wed, 17 Aug 2022 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

किसान की उस समय हत्या कर दी गई, जब वह गांव के ही कुछ  लोगों की शिकायत करने के लिए पुलिस थाने जा रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में बागवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कनिकपुर निवासी खरग सिंह (50) की हत्या बुधवार सुबह गांव से बाहर कुल्हाड़ी और फरसों के प्रहार से कर दी गई। दो दिन पहले गांव के एक पक्ष से मामूली बात को लेकर कहासुनी और विवाद हो गया था। इसी सिलसिले में खरग सिंह बुधवार सुबह थाने जा रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त को गांव का अनुज मोटरसाइकिल से गुजर रहा था। इस दौरान पानी की छींटे सुनील की बहन के ऊपर पड़ गए। टोकने पर उन दोनों में विवाद हो गया, जिसमें परिवार वाले भी शामिल हो गए। अनुज के भाई रवि की तहरीर पर सुनील सहित चार लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जबकि सुनील पक्ष भी अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश कर रहा था। 

सुनील के मुताबिक उसके पिता खरग सिंह बुधवार सुबह 7 बजे इसी मामले को लेकर घर से थाने के लिए निकले। उन्हें रास्ते में दूसरे पक्ष के रवि सहित छह लोगों ने घेर लिया। लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और फरसों से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। आरोप है कि इस दौरान मां सजीवन, बहन गुरुमाला और भाई सुधाकर के भी चोटें आईं। 
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मोटरसाइकिल निकालने के दौरान पानी के छींटे पड़ने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। 16 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बुधवार की सुबह झगड़ा हुआ था। इसके बाद खरग सिंह की मौत हुई है। छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अनुज के पिता रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विवाद के बाद दर्ज नहीं की गई मृतक पक्ष की रिपोर्ट

 बागवाला थाना क्षेत्र के गांव कनिकपुर में हुए हत्याकांड को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। मृतक के परिजन का कहना है कि दो दिन पहले दूसरे पक्ष से झगड़ा होने के बाद वह तहरीर लेकर थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर हमारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जबकि हमारी बात नहीं सुनी। कार्रवाई के लिए 25 हजार रुपये की मांग की गई थी। परिजन का कहना है कि अगर पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती।

नहीं सुनी गई शिकायत

मृतक के पुत्र सुनील ने बताया कि 15 अगस्त को झगड़ा होने के बाद बहन गुरुमाला थाने में तहरीर लेकर गई। इस दौरान कोबरा पुलिस थाने में मिली। तहरीर लेकर कहा कि 25 हजार रुपये लेकर आओ तभी कार्रवाई होगी। मंगलवार को आरोपी फिर घर पर चढ़कर आए तो फिर थाने गया, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर हम लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। जिसके चलते आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए। बुधवार को पुलिस ने सुनील की तहरीर पर रमेश, उसके पुत्र रवी व यतेंद्र सहित तीन अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की हो रही जांच

सीओ सिटी कालू सिंह का कहना है कि दो दिन पहले विवाद के बाद मारपीट हुई थी। रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। कार्रवाई के नाम पर रुपये मांगे गए यह आरोप गलत हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें