फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, रहेंगे ये इंतजाम

Wed, 17 Aug 2022 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मस्थान सहित मथुरा और वृंदावन के अन्य मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए कमर कस ली है। बीते दिन पुलिस अधिकारियों ने पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलवार को एसएसपी समेत सभी अफसरों ने पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मथुरा और वृंदावन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पग-पग पर मुस्तैदी के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव ने मंगलवार को मथुरा और वृंदावन में कई स्थलों की सुरक्षा का जायजा लिया। यह कवायद केवल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर की गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा तो कड़ी होगी और जगह-जगह बाहर से आने वाले वाहन भी पार्किंग में सलीके से खड़े हो सकें। एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार के संग जायजा लेने के बाद व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 

उधर, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी और थाना गोविंदनगर के एसएचओ संजय कुमार पांडेय ने साथ पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा के जवानों को ठहराने के लिए व्यवस्थाएं भी परखीं। एसपी सिटी का मानना है कि अबकी बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भीड़ उमड़ सकती है। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। हर हाल में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो सके। सभी अपने आराध्य के दर्शन आसानी से कर सकें। संवाद+

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें