फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: किसानों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा,  500 रुपये क्विंटल सस्ता मिलेगा आलू का बीज

Tue, 15 Oct 2024 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

उद्यान विभाग द्वारा दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा दिया जा रहा है। किसानों को आलू का बीज 500 रुपये क्विंटल सस्ता मिलेगा। इस संबंध में निदेशालय से पत्र आ गया है। 

 
विज्ञापन
आलू का ढेर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा उद्यान विभाग की ओर से किसानों को मिलने वाले केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई ) के आलू बीज में पिछले साल की तुलना में इस बार 500 रुपये की छूट मिलेगी। निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक बीपी द्विवेदी ने ये आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


 

शोध संस्था और सरकारी संस्था को इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा। आगरा में 78 हजार हेक्टेयर में किसान आलू का उत्पादन करते हैं। किसान सीपीआरआई प्रमाणित एफ-1 और एफ-2 प्रजाति के बीज उद्यान विभाग से खरीदते हैं। इस साल 30 सितंबर से 5 अक्तूबर तक बीज के लिए 717 किसानों ने आवेदन किया है। इससे आगरा को सर्वाधिक 4,200 मीट्रिक टन आलू का आवंटन हुआ।
विज्ञापन

कुफरी बहार की मांग ज्यादा है। जबकि, एंटी ऑक्सीडेंट नीलकंठ सहित गंगा व ख्याति की मांग काफी कम है। किसानों को एफ-1 का बीज 2,995 रुपये क्विंटल, एफ-2 का बीज 2,595 रुपये क्विंटल की दर से दिया जाएगा। ओवर साइज (प्रथम) 2,270 रुपये क्विंटल, ओवर साइज (द्वितीय) 2,210 रुपये और आधारित प्रथम ट्रूथफुल 2,180 रुपये की दर से उपलब्ध कराया जाएगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें