फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में बड़ा फर्जीवाड़ा: उपभोक्ता ने खाते में जमा किए थे 17.85 लाख रुपये, पूरी रकम हो गई गायब; दर्ज हुआ केस

Thu, 08 Aug 2024 05:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के गांव भोजपुरा के डाकघर में उपभोक्ता से 17.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। खाते से उसकी रकम गायब हो गई। पीड़िता पर इस मामले में किसी से शिकायत न करने का दबाव बनाया गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
post office new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के गांव भोजपुरा निवासी एक उपभोक्ता से डाक घर स्थित खाते से 17.85 लाख रुपये की धाेखाधड़ी की गई। खाते में जमा किए गए रुपये गायब होने की जानकारी हुई तो उन पर शिकायत न करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर प्रधान पोस्ट मास्टर, लिपिक सहित अन्य कर्मियों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 

कोतवाली क्षेत्र के गांव भोजपुरा निवासी रामसरन राजपूत ने बताया कि उन्होेंने प्रधान डाकघर में वर्ष 2007 में अपना खाता खुलवाया था। इसके बाद से वह व पत्नी वीरा राजपूत खाते का संयुक्त रूप से संचालन कर रहे थे। 28 जुलाई 2023 को को अंतिम बार 6.10 लाख रुपये जमा किए गए थे। उनके खाते में कुल 17.85 लाख रुपये जमा थे।

इसकी एंट्री उनकी पास बुक में दर्ज है। इस बीच रुपये की आवश्यकता पड़ने पर जब डाक घर गए तो लिपिक ने बताया कि खाता संख्या पर जीवन कुमार सिंह का नाम आ रहा है। खाते में 94524 रुपये शेष हैं। जब इस बारे में पोस्ट मास्टर से कहा तो उन्होने कहा कि अभी कोई कानूनी कार्रवाई न करना। हम आपका पूरा रुपया जल्द से जल्द वापस कर देंगे।
विज्ञापन

उन्होने कोतवाली में शिकायत दी लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रधान पोस्ट मास्टर विवेक, लिपिक जीवन कुमार सिंह, लिपिक कुंदन, लिपिक उमेश व अन्य कर्मी पर 17.85 लाख रुपये गबन करने का मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें