दिवाली से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं, तो वहीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने भी कमर कस ली है। आगरा में एफएसडीए ने 80 किलो पनीर और 50 किलो खोआ नष्ट कराया।
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग (एफएसडीए) ने शुक्रवार को भी मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। मिलावटी होने के शक में 80 किलो पनीर और 50 किलो खोआ नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
जिला अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा शशांक त्रिपाठी ने बताया कि फतेहपुर सीकरी स्थित शिवराम बघेल स्वीट हाउस पर बड़ी मात्रा में अधोमानक खाद्य सामग्री नष्ट कराई। इसमें करीब 12500 रुपये का 50 किलो खोआ जब्त किया। यहां से 7000 रुपये मूल्य की 28 किलो डोडा बर्फी, 35 किलो उबला हुआ सड़ा आलू और करीब 15 किलो गुझिया नष्ट करवाया।
इसके अलावा पोइया चौराहा पर एक वाहन से 80 किलो पनीर जब्त कर नष्ट कराया। खोआ मंडी और बालूगंज क्षेत्र में फूड सेफ्टी वैन ने खोए के 10 नमूनों की जांच की। साथ ही स्थानीय व्यापारियों व लोगों को मिलावट के प्रति जागरूक किया।