कासगंज के गंजडुंडवारा में सड़क हादसे में मृतक नेपाल सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र में मजदूरी कर वापस जा रहे साइकिल सवार मजदूर को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे मजदूर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गए। हादसे में मौत का शिकार नेपाल सिंह निवासी पदारथपुर गंजडुंडवारा हुआ है। वह मजदूरी करने के बाद अपने गांव साइकिल से जा रहा था। गांव राम छितैनी एवं खरपरा के मध्यम उसे पीछे से आ रही बाइक उसकी साइकिल से टकरा गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वहीं बाइक सवार अलोक एवं चंद्रपाल निवासी खरपरा भी हादसे में घायल हो गए।
हादसे की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में नेपाल सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अनूप भारती ने बताया कि बाइक सवार भी घायल हुए हैं। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।