आगरा के 132 केवी बिचपुरी सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाई जा रही है। 40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों की जगह 63 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, जिससे ओवरलोडिंग और बार-बार बिजली कटौती की समस्या कम होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
132 केवी बिचपुरी सबस्टेशन से बढ़ी मांग के कारण होने वाली बिजली कटौती नहीं होगी। बार-बार ओवरलोड होने से बिजली कटौती की दिक्कत भी दूर हो जाएगी। इस सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाई जा रही है, जिसमें 40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर की जगह 63 एमवीए की क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इससे यूपीएसआईडीसी साइट- सी, अरतौनी और एक्सपोर्ट प्रमोशन पार्क क्षेत्र में लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के चीफ इंजीनियर कपिल सिंधवानी ने बताया कि 132 केवी बिचपुरी सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाने का काम जारी है। इससे सर्दियों में और गर्मियों में मांग बढ़ने से यहां ओवरलोडिंग के कारण होने वाली कटौती नहीं होगी। इस सबस्टेशन से यूपीएसआईडीसी साइट-सी, अरतौनी और एक्सपोर्ट प्रमोशन पार्क, शास्त्रीपुरम आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार आएगा।
नलकूप कनेक्शन का किसान कर रहे इंतजार
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के इंजीनियरों की लापरवाही से किसान परेशान हैं। बरौली ब्लॉक के बगदा निवासी किसान धर्मेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि नलकूप के बिजली कनेक्शन के लिए विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने अकबरपुर स्थित खेत पर एलएमवी-5 श्रेणी का बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया, जिसके सर्वे के बाद बनाए गए एस्टीमेट का उन्होंने पूरा पैसा जमा कर दिया। एक माह बाद भी उनका कनेक्शन नहीं किया गया, जबकि खेत में ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है। मामले में चीफ इंजीनियर कपिल सिंधवानी ने बताया कि मामले में संबंधित इंजीनियर से रिपोर्ट मांगी जा रही है कि देरी क्यों हुई है।