समय आ गया है अपने अंदर के शेफ को लोगों से परिचित कराने का। बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड और अमर उजाला की ओर से आयोजित ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता भुक्कड़ रेसिपी चैलेंज में अब तक देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में लोगों ने ढेरो रेसिपी अपलोड की हैं।
प्रतियोगिता का उत्साह महिलाओं के साथ पुरुषों में भी खूब देखा जा रहा है। किसी ने साउथ इंडियन डिश भेजी तो किसी ने वेस्ट इंडियन डिश अपलोड कीं। यही नहीं, लोगों ने खुद हिस्सा लेने के साथ परिवार के लोगों और दोस्तों को भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे ऊपर है तो आपकी रेसिपी भी खास है। देर न करें, हमें अपनी रेसिपी लिख भेजें। आप जीत सकते हैं 51000 रुपये तक के कैश प्राइसेज और देश की पहली मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के साथ लाइव शो पर आने का सुनहरा मौका।