फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypoll 2022: भोगांव में पिछड़ती रही है सपा, इस उपचुनाव में अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव

Sun, 20 Nov 2022 11:27 AM IST
आगरा ब्यूरो नीलेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
नेताजी मुलायम सिंह यादव की साइकिल ने मैनपुरी लोकसभा सीट से सवारी करने वाले हर सपा प्रत्याशी को संसद पहुंचाया। हर चुनाव में जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल सरपट दौड़ी, सिर्फ भोगांव विधानसभा क्षेत्र में साइकिल के लिए पथ पथरीला रहा। हर लोकसभा चुनाव में साइकिल यहां पिछड़ती रही है।

मैनपुरी लोकसभा सीट से संसद जाने का रास्ता पांच विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरता है। इनमें चार विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी के हैं, जबकि पांचवां विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर, इटावा जिले में शामिल है। 1996 से लेकर अब तक साइकिल की सवारी करने वाला प्रत्याशी ही जीत दर्ज करके संसद पहुंचा है। जिले के सदर, किशनी और करहल विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल ने हर चुनाव में फर्राटा भरा, लेकिन भोगांव विधानसभा क्षेत्र में साइकिल रफ्तार नहीं पकड़ सकी। यहां सपा प्रत्याशी पहले नंबर को नहीं हासिल कर सका। हालांकि भोगांव में सुस्त हुई रफ्तार को जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में अब तक दोगुना करने का काम किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, और आलोक शाक्य - फोटो : अमर उजाला
भोगांव विधानसभा क्षेत्र में शाक्य मतदाताओं का दखल ज्यादा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस बार भोगांव में भी साइकिल को रफ्तार देने की रणनीति बनाई है। इसीलिए उन्होंने चुनाव से ठीक पहले भोगांव निवासी पूर्व मंत्री एवं शाक्य नेता आलोक शाक्य को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान कर दिया। अब उनके आने से भोगांव विधानसभा क्षेत्र के साथ ही जिले में साइकिल की रफ्तार कितनी बढ़ेगी यह तो चुनाव परिणाम ही बताएंगे।  
विज्ञापन

3 of 5
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, मुलायम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य - फोटो : अमर उजाला

आम चुनाव 2014

प्रत्याशी पार्टी   सदर भोगांव किशनी करहल जसवंतनगर
मुलायम सिंह यादव सपा 94600   74997 97035 141068 187755
शत्रुघन सिंह भाजपा 48626 76137 41588 39352 25414

 

4 of 5
मैनपुरी उपचुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

उपचुनाव 2014

प्रत्याशी पार्टी   सदर भोगांव किशनी करहल जसवंतनगर
तेजप्रताप यादव सपा 99999  90425 108740 159018 195604
प्रेम सिंह शाक्य भाजपा 78292 96595  67967 59636 30047
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

आम चुनाव 2019

प्रत्याशी पार्टी   सदर भोगांव किशनी करहल जसवंतनगर
मुलायम सिंह यादव सपा  93373 81636 92596 118133 137407
प्रेम सिंह शाक्य भाजपा 86812 107146 79353 79967 75281
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें