फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भोगांव से संकिसा मार्ग होगा सात मीटर चौड़ा

Fri, 30 Aug 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
भोगांव-संकिसा मार्ग
विज्ञापन
मैनपुरी। बौद्ध तीर्थस्थल संकिसा को पर्यटन के नक्शे पर चमकाने के लिए तेजी से काम हो रहा है। इसी के चलते पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भोगांव से संकिसा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पहल की है। पर्यटन मंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही शासन को भेजकर मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद ये मार्ग सात मीटर चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


संकिसा जिला फर्रुखाबाद में आता है, लेकिन ये मैनपुरी जनपद की सीमा से सटा हुआ है। मैनपुरी की भोगांव तहसील क्षेत्र के गांव जसराजपुर में इसीलिए बौद्ध सर्किट विकसित किया जा रहा है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही यहां आवागमन को सुलभ बनाने के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। पर्यटन मंत्री की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने भोगांव से संकिसा को जोड़ने वाले 10 किमी मार्ग को 7 मीटर चौड़ा करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। वर्तमान में ये मार्ग 5 मीटर चौड़ा है। इसके साथ ही आसपास झाड़ियां होने से लोगों को जाने-आने में समस्या का सामना करना पड़ता है।
लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। ये प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजकर अनुमति मांगी जाएगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल हैं। तत्काल प्रस्ताव को लोक निर्माण विभाग से मंजूरी दिलाते हुए धनराशि अवमुक्त कराने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ स्थानों पर पांच मीटर से भी कम चौड़ा है मार्ग
भोगांव से संकिसा के बीच कई स्थान ऐसे हैं जहां ये मार्ग पांच मीटर से भी कम चौड़ा है।


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के निर्देश पर भोगांव से संकिसा मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही मंजूरी मिलने के बाद चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- एके अरुण, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें