फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की भीमनगरी: 12 बस्तियों में चमकेंगी सड़कें, डीएम ने दिए ताबड़तोड़ विकास के आदेश

Thu, 19 Feb 2026 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज स्थित ग्यासपुरा क्षेत्र में इस वर्ष अप्रैल में सजने वाली भीमनगरी को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन से जुड़ी 12 बस्तियों में व्यापक विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
आगरा कलेक्ट्रेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज स्थित ग्यासपुरा क्षेत्र में इस साल अप्रैल में भीमनगरी सजेगी। इससे जुड़ी 12 बस्तियों में विकास कार्य कराए जाएंगे। आरसीसी सड़क और पक्की नालियां बनेंगी। आंबेडकर भवनों का सौंदर्यीकरण भी होगा। बुधवार को आयोजन समिति ने जिलाधिकारी अरविंद बंगारी के साथ बैठक में कार्यों की सूची सौंपी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने समिति सदस्यों के साथ नगर आयुक्त को बैठक करने और विकास कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। विकास कार्यों के लिए बस्तियों का चयन आयोजन समिति ने किया है। इसमें ग्यासपुरा क्षेत्र के शिब्द साहनी नगर, सागर वाली गली, पृथ्वीनाथ, तमोली पाड़ा, प्रकाश नगर, रामनगर, चंदन नगर, नगला गंगाराम और प्रेम नगर सहित 12 मोहल्लों में सड़क, नाली और खड़ंजा निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

क्षेत्र में स्थित सामुदायिक आंबेडकर भवनों की रंगाई-पुताई और मरम्मत कर उन्हें नया स्वरूप दिया जाएगा। शोभायात्रा मार्ग नाला काजीपाड़ा पर जलभराव रोकने के लिए नगर निगम को समय से पहले नालों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिलाधिकारी ने टोरंट पावर को ढीले तारों को दुरुस्त करने और फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस के लिए निर्बाध मार्ग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम, विकास प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। विकास कार्यों के लिए शॉर्ट टर्म टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाए ताकि अंतिम समय में अफरातफरी न हो। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी और महामंत्री श्याम जरारी ने जिलाधिकारी को विकास कार्यों की सूची सौंपी।

उन्होंने मांग की है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक जाने वाली सीढ़ियों और रेलवे पुल की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि इस बार मुख्य आयोजन कोठी मीना बाजार में होगा, जिसके चलते आसपास की गलियों के निर्माण की तत्काल आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने ट्रैफिक पुलिस को यातायात सुचारु रखने और संबंधित विभागों को संयुक्त सर्वे कर जल्द रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारी संजय सिंह, अजय राना, वीर प्रकाश बंटी और पार्षद गजेंद्र पिप्पल, पूजा बाल्मीकि, राजू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें