कासगंज। ग्राम भैसौरा बुजुर्ग में दिव्यांग किसान होरीलाल (55) की हत्या के मामले को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मौके का निरीक्षण करने के पश्चात पुलिस की चार टीमें हत्या के इस मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्क्वाएड और फोरेंसिक टीम को भी मौके बुलाया। डॉग स्क्वाएड से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बौत्रे ने बताया परिजन की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान और ग्राम प्रधान के भाई व पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जो टीमें गठित की गई हैं। उसमें एसओजी और सर्र्विलांस की टीम भी है।
बनवारी लाल की हत्या से गांव में सनसनी
कासगंज। ग्रामीणों को सुबह करीब 7:00 बजे जैसे ही खेत पर आलू की रखवाली के लिए सो रहे किसान होरीलाल की हत्या के मामले की जानकारी मिली वैसे ही गांव में ग्रामीणों के बीच सनसनी बन गई। सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गंगा सिंह एवं ओम प्रकाश का कहना था कि उनके गांव में लड़ाई-झगड़े तो हुए हैं, लेकिन इस तरह से हत्या की वारदात नहीं हुई है।
17 साल की उम्र में गंवा दिया था पैर
कासगंज। होरीलाल का एक पैर कटा हुआ था। 17 साल पहले गेहूं की थ्रेसिंग के समय उनका पैर मशीन में फंस गया था। वह बैसाखी का सहारा लेकर चलते थे।
ग्रामीण कि नहीं हुई थी शादी
कासगंज। होरीलाल की शादी नहीं हुई थी। इस समय उनकी उम्र 55 वर्ष की थी। वह अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाइयों में चरण सिंह, जयप्रकाश और मोहर सिंह हैं, जिसमें मोहर सिंह की मौत वर्ष 2016 में हो चुकी है। मोहर सिंह का सब पेड़ पर लटका मिला था।
कासगंज के भैंसोरा में ग्रामीण होरीलाल की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन ।- फोटो : KASGANJ
कासगंज के ग्राम भैंसोरा बुर्जुग में ग्रामीण की मौत के बाद हत्या के बारे में जांच की डॉग स्कावयड ट?- फोटो : KASGANJ