फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरगैन में हुआ टीकाकरण शुरू, वाशिंदे नहीं थे टीका लगवाने को राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीकाकरण के लिए शुरू की गई जागरूकता की पहल अब रंग लाने लगी है। भरगैन कस्बा में किसी ने टीका नहीं लगवाया था। यहां पटियाली प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को जागरूक किया तो बुधवार को 45 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं 90 वर्षीय ग्रामीण महिला ने भी दतलाना गांव में टीका लगवाया।
विज्ञापन

भरगैन कस्बा में टीकाकरण को लेकर काफी भ्रांतियां थीं। यहां लोगों ने घोषणा कर दी कि टीका नहीं लगवाएंगे। इसके बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। लोगों को जागरूक करने के बाद सफलता मिली। वहीं दतलाना, उढ़ेर, नगला पटिया इलाके में टीकाकरण किया गया। दतलाना में 90 वर्षीय वृद्धा आधार कुमारी ने टीका लगवाकर लोगों को प्रोत्साहित किया। यहां अतिरिक्त एसडीएम रितु सिरोही, तहसीलदार अजय यादव, सोरों के चिकित्साधीक्षक डा. हरीश मौजूद रहे।
सिढ़पुरा की ग्राम पंचायत सरावल में खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार व ग्राम प्रधान सीमा राजपूत की मौजूदगी में टीकाकरण कैंप में 33 लोगों को टीका लगाया गया। ग्राम पंचायत खरगादीपुर, ग्राम पंचायत किलौनी में भी टीकाकरण कराया गया। जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में करीब 4923 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की गति बढ़ी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अलावा ग्राम प्रधान, राशन डीलर आदि के सहयोग से ग्रामीण टीकाकरण के लिए प्रेरित हो रहे हैं। मंगलवार को 4923 लोगों का टीकाकरण शाम 5 बजे तक किया गया
विज्ञापन

- डा. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें