फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागालैंड घाट के नवनिर्माण कार्य ने तेजी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों, कासगंज। कोरोना महामारी के चलते धीमी पड़ी नागालैंडं घाट के निर्माण ने फिर से तेजी पकड़ी हं। घाट का निर्माण जुलाई माह के अंत तक पूर्ण होने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन

हरि की पैड़ी के नागालैंड घाट का निर्माण पालिका द्वारा राजस्थानी शैली में कराया जा रहा है। घाट पर आरसीसी की दस-दस फिट ऊंची दीवारें बनाई गई हैं। जिन पर लाल पत्थर लगाए जाने का काम तेजी पर है। तीन गोमुख का निर्माण कराया जा रहा है। जिनको पाइप लाइन बिछाकर सबमर्सिबल पंप से जोड़ा जाएगा। इससे गोमुखों से हरिपदी में जल गिरने का मनोरम दृश्य नजर आएगा।
घाट का निर्माण मार्च 2020 में पूर्ण होना था, लेकिन कोरोना महामारी व पूर्व कार्यदायी संस्था द्वारा काम मे ढिलाई के चलते कार्य लटक गया। अब दूसरी कार्यदायी संस्था मदन मोहन कंस्ट्रक्शन द्वारा कार्य को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष मुन्नीदेवी ने बताया कि घाट के नवनिर्माण का काम 31 जुलाई तक पूरा करा लिया जाएगा। इसके निर्माण से हरि की पैड़ी का सौदंर्य बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें