भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी/करहल/ज्योंती/बेवर/भोगांव। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने जनपद के हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर लोगों को भाजपा की उपलब्धियों की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई बने। उनके त्याग और परिश्रम से आज पार्टी के 44 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर भी प्रकाश डाला और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कस्बा करहल, भोगांव, ज्योंती, बेवर, कुसमरा, किशनी आदि क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए सरकार की नीतियों की जानकारी दी।
इन नेताओं ने अपने बूथ पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया, गोविंद भदौरिया, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर, पैक्सफेड चैयरमैन प्रेम सिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया आदि ने अपने-अपने बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।