राटोटी में भारत केसरी पहलवान शेरा गुर्जर का भव्य स्वागत, युवाओं में दिखा उत्साह
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव राटोटी में सोमवार को भारत केसरी पहलवान शेरा गुर्जर का पूर्व प्रधान एवं ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
पिढौरा क्षेत्र के गांव राटोटी में पूर्व प्रधान अपरबल सिंह भदौरिया के नेतृत्व में फतेहाबाद क्षेत्र के गांव छे विसे निवासी भारत केसरी पहलवान शेरा गुर्जर का चांदी का मुकुट, माला और साफा पहनाकर भव्य सम्मान किया गया। शेरा गुर्जर ने पूर्व प्रधान अपरबल सिंह भदौरिया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों और युवाओं ने पहलवान के साथ जमकर सेल्फी ली।
''''शरीर ही मंदिर है, देखभाल जरूरी''''
शेरा गुर्जर ने युवाओं को संबोधित करते हुए अनुशासित जीवन अपनाने, नशे से दूर रहने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शरीर ही मंदिर है, इसलिए इसकी देखभाल करना जरूरी है। इस दौरान पवन भदौरिया, प्रशांत गुर्जर, रामविलास सिंह भदौरिया दलबीर यादव प्रधान,ओमकार शर्मा उमेश भदौरिया, रामबरन भदौरिया हरवीर सिंह भदौरिया, ऋषि गुर्जर उपेंद्र सिंह गुर्जर सहित समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे।