फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: आगरा में  25 फरवरी को आएगी पदयात्रा, राहुल जनता से करेंगे संवाद, जानें पूरा रूट प्लान

Fri, 23 Feb 2024 07:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा में भारत जोड़ा यात्रा 25 फरवरी को प्रवेश करेगी। राहुल गांधी ढाई घंटे आगरा में रहेंगे। यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को आगरा में प्रवेश करेगी। वह करीब ढाई घंटे आगरा में रहेंगे। शाम को राजस्थान के धौलपुर में प्रवेश कर जाएंगे। यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय ने बताया कि यात्रा हाथरस के सादाबाद से दोपहर दो बजे टेढ़ी बगिया पहुंचेगी। यहां आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राहुल गांधी 100 फुटा रोड तक पैदल मार्च करेंगे।

यात्रा शाहदरा, नुनिहाई, आंबेडकर पुल, यमुना किनारा, लाल किला, मॉल रोड, बुंदू कटरा से नगला पदमा होते हुए तेहरा पर जनसभा करेंगे। इसमें भाजपा राज में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर जनता से रूबरू होंगे। शाम को करीब 4:30 बजे यात्रा धौलपुर में प्रवेश कर जाएगी। यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें